{"_id":"59382eb84f1c1bed2c8b4591","slug":"21496854200-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में लापरवाही पर दंडित होंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में लापरवाही पर दंडित होंगे अधिकारी
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों में लापरवाही
पर दंडित होंगे अधिकारी
क्रासर
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई विकास कार्यों की समीक्षा
फोटो संख्या-21
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। शासन की ओर से संचालित विकास योजनाओं की प्रगति जानने के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। डीएम योगेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह व अमेठी विधायक गरिमा सिंह मौजूद रहीं। बैठक में योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद डीएम ने विकास कार्यों के साथ ही राजस्व वसूली में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया। डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने गांव में भ्रमण कर पोषाहार वितरण व चयनित लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर रिपोर्ट देने का आदेश दिया। बैठक को दोनों विधायकों ने भी संबोधित किया। दोनों विधायकों ने सभी अधिकारियों को गांवों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों को मानक के अनुरूप समय से पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ अपूर्वा दुबे, बीएसए राजकुमार पंडित व डीडीओ ओपी पांडेय सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।