{"_id":"68bc8a612949eb44cd07f3f2","slug":"210-buses-run-for-pet-candidates-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-140316-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए चलाई गईं 210 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए चलाई गईं 210 बसें
Sun, 07 Sep 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में गंतव्य तक जाने के लिए बस ढूंढ़ते पीईटी अभ्यर्थी।
सुल्तानपुर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के लिए परिवहन निगम की ओर से दो दिन में 210 बसें चलाई गई। शनिवार को गैर जनपद से जिले में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को वापसी में गंतव्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार नहीं करना पड़ा। रोडवेज की ओर से एहतियात के तौर पर चिकित्सकों की टीम भी लगाई गई है।
परिवहन निगम की ओर से शुक्रवार सुबह से लेकर रात 12 बजे तक 110 बसों से जिले से गैर जनपद पीईटी की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को भेजा गया था। यही हाल शनिवार को भी रहा। सुबह से लेकर शाम छह बजे तक जिले में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य स्थल तक 100 बसें रवाना की गईं।
एआरएम सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को बाहर से परीक्षा देने आने वाले और यहां से जाने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जिला मलेरिया अधिकारी वंशीलाल के नेतृत्व में डॉ. पंकज समेत दो अन्य सहयोगी सुबह से शाम तक डटे रहे।
विज्ञापन
हालांकि, इस दौरान किसी भी अभ्यर्थी की तबीयत खराब होने की जानकारी नहीं मिली। उधर, परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने के मद्देनजर पुलिस की टीम भी मुस्तैद रही।