{"_id":"5fa582718ebc3e9b8268c683","slug":"21-teachers-who-are-missing-from-duty-have-been-asked-to-answer-sultanpur-news-lko5489647117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से गायब रहने वाले 21 शिक्षकों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से गायब रहने वाले 21 शिक्षकों से जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कोविड-19 संक्रमण को लेकर घर-घर सर्वेक्षण कराया जा रहा है। सर्वेक्षण कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 21 शिक्षक ड्यूटी करने नहीं जा रहे हैं। बिना बताए ड्यूटी पर नहीं जाने वाले शिक्षकों को बीएसए ने नोटिस जारी देकर जवाब मांगा है।
कोरोना महामारी से बचाव के लिए शासन की ओर से घर-घर सर्वेक्षण कराया जा रहा है। सर्वेक्षण में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की ड्यूटी लगाई गई है।
इसी के मद्देनजर जिले के अलग-अलग विकास खंड क्षेत्रों से शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक संबंधित टीमों के साथ घर-घर सर्वेक्षण कर रहे हैं। इसमें 21 ऐसे शिक्षक हैं जो ड्यूटी लगाने के बावजूद सर्वेक्षण के लिए उपस्थित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना के मामले में बीएसए दीवान सिंह यादव ने शिक्षकों को नोटिस देते हुए नौ नवंबर तक बीएसए कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
उन्होंने कहा है कि यदि निर्धारित समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने के आरोप में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के प्राविधान के अनुसार उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
ड्यूटी लगाने के बावजूद सर्वेक्षण कार्य से दूरी बनाने वाले 21 शिक्षकों में से सर्वाधिक 10 शिक्षक दूबेपुर विकास खंड क्षेत्र से हैं। बल्दीराय के दो, कुड़वार के तीन, करौंदीकलां के दो, कूरेभार के एक, भदैंया के एक व जयसिंहपुर के एक शिक्षक ड्यूटी लगाने के बावजूद ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहे हैं।