{"_id":"65a3999cf236cb2ef80d4eca","slug":"2048-students-will-appear-in-madarsa-board-examination-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-8236-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मदरसा बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे 2,048 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मदरसा बोर्ड की परीक्षा में शामिल होंगे 2,048 विद्यार्थी
Sun, 14 Jan 2024 01:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:51 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में 2,048 विद्यार्थी शामिल होंगो। 13 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। विभाग ने कक्ष निरीक्षकों व सचल दस्ते का गठन कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
13 फरवरी से शुरू होने जा रही मदरसा बोर्ड की परीक्षा में कक्षा नौ व 10 के 1,501, कक्षा 11 व 12 के 173, कामिल बीए के 284 व फाजिल एमए की परीक्षा के लिए 90 छात्र पंजीकृत किए गए हैं। दो पाली में होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों की संख्या को देखते हुए 10 केंद्र बनाए गए हैं।
प्रस्ताव पर डीएम की मंजूरी मिलने के बाद विभाग ने बनाए गए केंद्रों की सूचना निदेशालय को भेज दी है। इसके बाद कक्ष निरीक्षकों, मजिस्ट्रेट व सचल दस्ते के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने बताया कि परीक्षाएं नकलविहीन कराई जाएंगी।