{"_id":"59ce80314f1c1b6e548b4fff","slug":"201506705457-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकानों का ताला तोड़ हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दुकानों का ताला तोड़ हजारों की चोरी
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दुकानों का ताला तोड़ हजारों की चोरी
रामगंज बाजार की घटना, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। स्थानीय थाने के रामगंज बाजार में बृहस्पतिवार रात चोरों ने चार दुकानों का ताला तोड़ हजारों रुपये का सामान व नकदी पार कर दी। शुक्रवार सुबह मामले की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करवाया।
गौरीगंज थाने के रामगंज बाजार में शाहगढ़ रोड स्थित विवेक मिश्र की वेल्डिंग की, बृजेश कुमार की ऑटो सर्विस, रविकुमार की किराना तथा सुरेश कुमार की कंप्यूटर की दुकान है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने चारों दुकानों का ताला तोड़ कर साढ़े पांच हजार की नकदी तथा हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे पीड़ितों ने ताला टूटा देखा तो हड़कंप मचा गया। दुकान का निरीक्षण कर पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही वारदातों का खुलासा कर दिया जाएगा।