{"_id":"59bc03d44f1c1b24688b4be1","slug":"201505493972-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग की हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग की हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के हयातनगर गांव से जुड़ा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। दो हफ्ते पूर्व हयातनगर गांव में धारदार हथियार से की गई बुजुर्ग की हत्या में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को नेकराही के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के हयातनगर गांव निवासी जमील हाशमी (70) अपने ट्यूबवेल पर गांव के ही रामकुमार पाल (60) के साथ 31 अगस्त की रात में सो रहे थे। 1 सितंबर की सुबह जमील और रामकुमार पर धारदार हथियार से हमला कर मरणासन्न कर दिया गया था। परिवारीजन ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से चिकित्सकों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। परिवारीजन उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे कि रास्ते में जमील की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई सिराज अहमद की तहरीर पर आजाद अहमद, सोहराब अहमद, मेराज अहमद और सिराज अहमद के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसपी अमित वर्मा ने बुजुर्ग की हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने का जिम्मा एसओ गोसाईगंज अमरनाथ विश्वकर्मा को सौंपा था। शुक्रवार को एसओ ने नेकराही के पास छापा मारकर हत्या मामले में फरार चल रहे आजाद और सोहराब को गिरफ्तार कर लिया।