{"_id":"59a59a4f4f1c1b13278b462f","slug":"201504025167-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार की हालत खतरे से बाहर
एक नामजद सहित तीन पर केस
क्रासर
ट्रामा सेंटर में भर्ती, गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। जगदीशपुर में रविवार देर शाम पत्रकार पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद व दो अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। उधर, ट्रॉमा सेंटर में पत्रकार की हालत खतरे से बाहर है।
पत्रकार दिलीप कौशल को जगदीशपुर स्थित उनके आवास के सामने रविवार देर शाम अतुल सिंह निवासी गूंगेमऊ थाना जगदीशपुर व उसके दो अज्ञात साथियों ने गोली मार दी थी। गोली पत्रकार के हाथ में लगी थी। घटना के बाद पत्रकार को सीएचसी ले जाया गया था, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था। ट्रॉमा सेंटर में पत्रकार की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पत्रकार की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार की सुबह अतुल सिंह व उसके दो साथियों के खिलाफ जगदीशपुर थाने में जानलेवा हमले के अलावा कई अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामाचारी दुबे ने कहा कि पत्रकार पर हमले के आरोपियों के अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जगदीशपुर के एसएचओ रामऔतार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है।