{"_id":"5953de114f1c1b24638b483d","slug":"201498668561-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से जवाब तलब
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 माध्यमिक विद्यालयों के
प्रधानाचार्यों से जवाब तलब
क्रासर
तदर्थ शिक्षकों की सूचना नहीं देने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। 30 दिसंबर 2000 तक नियुक्त तदर्थ शिक्षकों की सूचना नहीं देना जिले के 25 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भारी पड़ा। शिक्षा निदेशक का पत्र प्राप्त होने के बाद डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को नोटिस देकर सात दिन में तदर्थ शिक्षकों की सूचना व समुचित जवाब देने का आदेश दिया है। डेडलाइन में सूचना प्राप्त नहीं होने तथा जवाब संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।
अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सात अगस्त 1993 से 30 दिसंबर 2000 तक नियुक्त तदर्थ एवं सात अगस्त 1993 से 25 जनवरी 1999 तक नियुक्त अंशकालिक शिक्षकों को बीते दिनों शासन ने विनियमित करने का निर्णय लिया था। विनियमितीकरण की कार्रवाई समय से पूरी हो सके इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर निर्धारित प्रारूप पर सूचना देने का आदेश दिया गया था। बावजूद इसके विद्यालय प्रधानाचार्यों ने आज तक तदर्थ शिक्षकों से जुड़ी सूचना विभाग को उपलब्ध नहीं कराई। सूचना प्राप्त नहीं होने तथा विनियमितीकरण की कार्रवाई पूरी नहीं होने से नाराज शिक्षा निदेशक माध्यमिक अमरनाथ वर्मा ने डीआईओएस को पत्र भेजकर सात दिन में वांछित सूचना देने का निर्देश दिया है। निदेशक का पत्र प्राप्त होने के बाद डीआईओएस ने जिले के 25 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर सात दिन में सूचना सहित समुचित जवाब देने का आदेश दिया है। डेडलाइन में सूचना व जवाब प्राप्त नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।