{"_id":"594eb1784f1c1b55178b466a","slug":"201498329464-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना-2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना-2
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटनाओं में किशोरी समेत पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो
जगदीशपुर/ मुसाफिरखाना (अमेठी)। अलग-अलग स्थानों पर शनिवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में किशोरी समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मामा-भांजे को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, जबकि एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पहली दुर्घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लोशनपुर गांव के पास हुई। शनिवार को बाइक सवार सोनू सरोज (18) पुत्र सन्ने, बहन नीलू (16) निवासी हारीमऊ थाना जगदीशपुर और मामा बसंतलाल निवासी शंकरगंज थाना मोहनगंज को ट्रक ने टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सोनू और बसंतलाल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। दूसरी दुर्घटना मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के मुंशीगंज तिराहे के पास हुई। बाइक सवार प्रदीप कुमार मौर्य (22) निवासी रौजा और संदीप कुमार मौर्य निवासी अफोइया कोतवाली गौरीगंज शनिवार को मुसाफिरखाना कस्बा आए थे। दोनों बाइक से मुंशीगंज तिराहे के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रदीप कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बाइक से गिरकर घायल
जगदीशपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जाफरगंज बाजार में शनिवार की दोपहर बाइक सवार रवि सोनी (22) पुत्र राधेश्याम निवासी पालपुर थाना जगदीशपुर की बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इससे रवि सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।