{"_id":"594819574f1c1bda338b45fc","slug":"201497897303-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक मुख्यालयों पर लगेगा पेंशन मेगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक मुख्यालयों पर लगेगा पेंशन मेगा कैंप
Updated Tue, 20 Jun 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक मुख्यालयों पर
लगेगा पेंशन मेगा कैंप
क्रासर-
जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में भरे जाएंगे लाभार्थियों के फॉर्म
अमर उजाला ब्यूरो
अमेठी। जिलाधिकारी योगेश कुमार के निर्देश पर तहसील क्षेत्र की सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर विधवा, दिव्यांग एवं वृद्धा पेशन योजना के तहत कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांग जनसशक्तिकरण अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जन प्रतिनिधि सहित ब्लॉक स्तरीय सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में पात्र लाभार्थियों के पेंशन की स्वीकृति की कार्यवाही की जाएगी। तहसील स्थित स्थानीय ब्लॉक अमेठी मुख्यालय पर 21 जून से लेकर 23 जून तक तीन दिवसीय कैंप लगाया जाएगा। वहीं, भादर ब्लॉक मुख्यालय पर 24 व 27 जून, भेटुआ में 28 व 29 जून, संग्रामपुर में 30 व एक जुलाई को पेंशन मेगा कैंप आयोजित किए जाएंगे। गौरीगंज में तीन जुलाई से लेकर पांच जुलाई तक, जामों में छह जुलाई से लेकर आठ जुलाई तक तथा शाहगढ़ में 10 व 11 जुलाई को पेंशन मेगा कैंप ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित होगा। नवागत बीडीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पेंशन मेगा कैंप की सूूचना विधायक, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भेजी जा रही है। कैंप में पात्र लाभर्थियों के फॉर्म भरें जाएंगे और जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में पेंशन की स्वीकृति भी दी जाएगी।