{"_id":"5e7f66758ebc3e77b31a4b0d","slug":"200-quarantined-people-reached-the-district-sultanpur-news-lko515615124","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन किए गए जिले में पहुंचे 200 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन किए गए जिले में पहुंचे 200 लोग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लॉकडाउन के चौथे दिन जिले में विभिन्न जगहों से करीब 200 लोग पहुंच गए। इसमें 24 लोग एक रोडवेज से दोपहर बाद बस स्टेशन पर पहुंच गए। विभिन्न जगहों से बड़ी तादाद में लोगों के पहुंचने की सूचना पर प्रशासनिक हलके में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य टीम के साथ पहुंचे पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों की जांच करके उन्हें ठहराया है।
प्रशासन के मुताबिक शनिवार की दोपहर बाद हैदरगढ़ बाराबंकी से करीब 24 लोग एक रोडवेज से बस स्टेशन पर पहुंच गए। रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों के पहुंचने की सूचना पर प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई।
सूचना मिलते ही डीएम सी. इंदुमती व पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा अधीनस्थ अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने यात्रियों को फासले पर खड़ा कराकर उनके पते ही जानकारी ली। साथ ही उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराया।
विज्ञापन
इन यात्रियों के खानपान का इंतजाम करते हुए डीएम ने उन्हें बस स्टेशन पर बनाए गए रैन बसेरे में ठहराया है। इसके बाद गभड़िया स्थित शालीमार गेस्ट हाउस में यात्रियों के पहुंचने की सूचना पर डीएम व एसपी अधिकारियों व स्वास्थ्य टीम के सदस्यों के साथ वहां पहुंचे।
दोनों अधिकारियों ने विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों के बारे में जानकारी ली तथा उनके खान-पान व रहन-सहन की व्यवस्था देखी। गेस्ट हाउस संचालक की व्यवस्था पर संतोष जताया। डीएम ने बताया कि दिल्ली से भी यात्रियों को लेकर एक बस आने की सूचना मिली है।
बस के पहुंचने पर उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराकर शासन से अनुमति लेकर यात्रियों को घर भेजने की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।