फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   2.5 lakh voters increased in 5 years in panchayats

पंचायतों में पांच वर्ष में बढ़े ढाई लाख मतदाता

Mon, 25 Jan 2021 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
2.5 lakh voters increased in 5 years in panchayats
सुल्तानपुर। पंचायत चुनाव के मद्देनजर कराए गए मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पांच साल के भीतर करीब ढाई लाख मतदाता बढ़ गए हैं। ढाई लाख की बढ़ोतरी के बाद अब जिले में पंचायत के 19,29,526 वोटर हो गए हैं।
विज्ञापन

ये वोटर पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सूची में साल भर के भीतर ही करीब 53 हजार मतदाता बढ़े हैं। इसके साथ ही करीब साढ़े 24 हजार मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से पंचायत की मतदाता सूची संशोधित करने के लिए चलाए गए पुनरीक्षण अभियान में जिले में पांच साल के भीतर 2,49,534 मतदाता बढ़ गए हैं। ढाई लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या 19,29,526 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय ने पुनरीक्षण कार्यक्रम समाप्ति के बाद पंचायत मतदाता सूची की अंतिम सूची जारी कर दी है। जारी सूची के मुताबिक पुनरीक्षण में साल भर के भीतर ही 53,545 मतदाताओं में बढ़ोतरी हुई है। पुनरीक्षण में 24,653 मतदाताओं का नाम सूची से हटाया गया है।
इसमें अधिकांश मतदाताओं की मौत हो चुकी है। कुछ मतदाता दूसरे जनपदों में भी शिफ्ट हो गए हैं। 3306 मतदाताओं के नाम व पते में संशोधन भी किया गया है।
पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने अंतिम सूची जारी कर दी है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कमलेश बाजपेयी ने बताया कि ब्लॉकवार मतदाताओं की सूची जारी की गई है।

ब्लॉकवार मतदाता व जनसंख्या
ब्लॉक- मतदाता- जनसंख्या
अखंडनगर- 1,32,816- 2,02,394
बल्दीराय- 1,55,753- 2,17,719
भदैंया- 1,34,153- 1,87,823
धनपतगंज- 1,44,708- 1,95,294
दोस्तपुर- 1,04,864- 1,54,822
दूबेपुर- 2,01,331- 2,89,553
जयसिंहपुर- 1,71,521- 2,39,909
कादीपुर- 1,15,082- 1,67,644
कुड़वार- 1,74,668- 2,45,069
कूरेभार- 1,73,699- 2,43,243
लंभुआ- 1,41,358- 1,89,673
पीपीकमैचा- 1,13,715- 1,55,312
मोतिगरपुर- 86,093- 1,19,716
करौंदीकलां- 79,765- 1,16,286
योग- 19,29,526- 27,24,457
पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन करा दिया गया है। सूची में शामिल लोग पंचायत निर्वाचन में मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। अभी पूरक सूची बनाने का कोई आदेश आयोग से नहीं मिला है।
- रवीश गुप्ता, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed