फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   27 सूत्री मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना

27 सूत्री मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना

Fri, 22 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
27 सूत्री मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने दिया धरना
मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित 27 सूत्री ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा
फोटो संख्या-2
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने के बाद संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित 27 सूत्री ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों ने धरना दिया। इस मौके पर मंडलीय मंत्री शिवभूषण उपाध्याय ने कहा कि एकजुट संघर्ष करने पर ही सफलता मिलेगी। जिलाध्यक्ष ने तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण का मुद्दा उठाते हुए कहा कि डीआईओएस कार्यालय को त्रुटियों को दूरकर पत्रावली संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय भेजनी चाहिए। जिला मंत्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया जाना चाहिए। साथ ही जिले के डॉ. परमहंस सिंह इंटर कॉलेज शिवगढ़ में जुलाई 2017 से वेतन लंबित मामले में त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए। धरने को संरक्षक रामविशाल द्विवेदी, उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, शफीक अहमद, भूपेंद्र सिंह, चंद्रमोहन उपाध्याय, दुर्गा शंकर उपाध्याय, धीरज सक्सेना ने भी संबोधित किया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 27 सूत्री ज्ञापन भी जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह को सौंपा गया। डीआईओएस ने स्थानीय स्तर पर 11 मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर मनोज मिश्र, शीतला शंकर मिश्र, जितेंद्र कुमार सिंह, दिलीप उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed