फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   फैनी चक्रवात को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट

फैनी चक्रवात को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Wed, 01 May 2019 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
फैनी चक्रवात को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट
फैनी चक्रवात को लेकर मौसम विभाग ने किया अलर्ट
विज्ञापन


सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण गर्मी से बुधवार को भी लोगों को राहत नहीं मिल पाई। पुरवा हवा चलने से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। बंगाल की खाड़ी में बने फैनी चक्रवात का असर बृहस्पतिवार को जिले में पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मौसम विभाग ने विशिष्ट मौसम चेतावनी जारी करके लोगों को सचेत किया है। मौसम विभाग की मानें तो फैनी चक्रवात के कारण बृहस्पतिवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने व तीव्र पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन


बुधवार को भी दिन भर लोग गर्मी से जूझते रहे। सुबह के समय मौसम साफ रहने से धूप निकल आई। सुबह करीब नौ बजे से तेज धूप होने लगी। दोपहर के समय हो रही चिलचिलाती धूप सेे लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज धूप से बचाव के लिए लोगों ने गमछे व छाते का सहारा लिया। दिन भर हुई भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहने, बारिश नहीं होने और हवा सामान्य से तेज गति से पूर्वी दिशा में चलने का अनुमान लगाया है।

नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज नरेंद्रनगर अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

उत्तरी-पुरवा हवा की गति 3.6 किमी/घंटे रही। उधर, भारत सरकार के भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ के वैज्ञानिक एवं कार्यालय प्रमुख जेपी गुप्ता ने फैनी चक्रवात को लेकर विशिष्ट मौसम चेतावनी जारी की है।

इसमें कहा गया है कि बंगाल की खाड़ी में बने फैनी चक्रवात के कारण बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तीव्र पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है।


इसको देखते हुए किसानों व भंडार गृहों को सलाह दी गई है कि नमी व तेज हवा से फसल को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कटी फसल, खुले में रखे अनाज, एवं खेतों में तैयार खड़ी फसल को काटकर सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed