{"_id":"59ce80344f1c1b70548b4ef0","slug":"181506705460-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी जागरण में गायकों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी जागरण में गायकों ने बांधा समां
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
देवी जागरण में गायकों ने बांधा समां
पूजा समितियों के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। नव दुर्गापूजा समिति व भारद्वाज नवयुवक समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार की रात क्षेत्र के खसड़े (पश्चिम) व बनकठवा रामगढ़ में देवी जागरण का आयोजन हुआ। दूरदराज से आए गायकों ने पचरा, गणेश वंदना व भजन सुनाकर समां बांध दिया। जागरण में देवी भक्त रातभर झूमते रहे।
खसड़े गांव में देवी जागरण का शुभारंभ देवी माता की आरती से हुआ। इसके बाद जागरण मंडली के कलाकारों ने देवी महिमा पर आधारित भजन प्रस्तुत किया। देवी भजन सुन भावविभोर हुए भक्त पूरी रात झूमते रहे। जागरण से पहले गणेश सिंह ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। उसके बाद डॉ. सीबी सिंह ने माता रानी का पचरा गाया। इस मौके पर समिति के सदस्य अमरेज सिंह परमार, रूपचंद्र परमार, लाल प्रताप सिंह, शिवम सिंह व राजबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, क्षेत्र के बनकठवा रामगढ़ गांव स्थित मां शीतला धाम में भी माता रानी के जगराते का आयोजन हुआ। यहां भी देवी भक्त पूरी रात झूमते रहे। भारद्वाज नवयुवक समिति के तत्वावधान में आयोजित जागरण में माता रानी की महिमा का बखान किया गया। मां शीतला धाम में गायक राजेश तिवारी रत्न एवं विनय पांडेय की प्रस्तुति ने लोगों को भावविभोर कर दिया। गायिका स्वाति उपाध्याय की देवी महिमा की प्रस्तुति ने लोगों का दिल जीत लिया। इस मौके पर अमिताभ द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, अनुज व अंकुर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।