{"_id":"658dc3f97740891c9f0b4d34","slug":"177-got-employment-in-the-fair-sultanpur-news-c-103-1-slp1001-7427-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मेले में 177 को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मेले में 177 को मिला रोजगार
Fri, 29 Dec 2023 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उप्र कौशल विकास मिशन व जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को दूबेपुर ब्लॉक में रोजगार मेला लगा। इसमें हिमाचल, लखनऊ, नई दिल्ली व इटावा से आईं निजी क्षेत्र की चार कंपनियों ने 177 अभ्यर्थियों का चयन किया। सफल अभ्यर्थियों को प्रस्ताव पत्र दिए गए। रोजगार मेले में 384 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
मेले में मुख्य अतिथि विधायक विनोद सिंह उपस्थित रहे। जिला सेवायोजन अधिकारी संदीप ने बताया कि जिले भर के ब्लॉकों में रोजगार मेला लगेगा। इनमें 18 से 35 साल के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। इस दौरान बीडीओ दूबेपुर राधेश्याम, जिला समन्वयक संदीप, अयोध्या मंडल प्लेसमेंट प्रभारी एचएन शुक्ला, नीरज यादव, मोनू दुबे, रोहित यादव, पंकज तिवारी व अनूप तिवारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।