फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   आश्रय गृह पर छापा

आश्रय गृह पर छापा

Mon, 06 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
आश्रय गृह पर छापा
आश्रय गृह से छह महिलाएं लापता, शराब की बोतल मिली
विज्ञापन

सुल्तानपुर। शासन के निर्देश पर सोमवार को महिला, बालिका व बाल आश्रय गृह में मारे गए छापे के दौरान छह महिलाएं लापता मिली हैं। आश्रय गृह की वार्डन लापता महिलाओं के बारे में कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकी हैं। छापे में वहां शराब की खाली बोतल भी पाई गई है। तीनों आश्रय गृहों का रहन-सहन ठीक नहीं मिला है। अधिकारियों ने सुधार का निर्देश देते हुए शासन को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।

प्रदेश के देवरिया जिले के आश्रय गृहों से बालिकाओं के लापता होने का खुलासा होने पर शासन के निर्देश पर सोमवार को जिले में भी बालिका, महिला, बाल व वृद्घा आश्रय गृहों पर अधिकारियों ने छापा मारा। प्रभारी डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन बीडीसी सिंह के नेतृत्व में गठित अधिकारियों की टीम ने प्रोबेशन विभाग से संचालित गोराबारिक स्थित बाल, बालिका एवं महिला आश्रय गृह/स्वाधार गृह में दोपहर बाद छापा मारा।
विज्ञापन


छापे के दौरान अधिकारियों ने महिलाओं, बच्चियों एवं बालिकाओं की उपस्थिति जांची। पंजीकृत 11 महिलाओं में छह महिलाएं लापता मिलीं। आश्रय गृह की संचालिका महिलाओं के गायब होने के बारे में कुछ स्पष्ट उत्तर नहीं दे सकीं। वार्डन की ओर से कुछ महिलाओं को रोजगार के सिलसिले व कुछ को चिकित्सा के सिलसिले में बाहर होना बताया गया। ये महिलाएं 18 वर्ष से अधिक आयु की हैं। बालिका आश्रय गृह में पंजीकृत 14 बालिकाएं मौजूद मिलीं। बाल गृह में सभी चार बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान आश्रय गृह में एक शराब की खाली बोतल व कुछ शराब पाई गई है। एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। तीनों आश्रय गृह में रहन-सहन ठीक नहीं पाया गया है। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने समाज कल्याण से अमहट में संचालित वृद्घा आश्रय गृह में छापा मारा। वृद्घा आश्रय गृह में पंजीकृत 37 में 24 मौके पर पाए गए हैं।


इसमें 18 पुरुष व छह महिलाएं हैं। यहां भी रहन-सहन गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन बीडी सिंह ने बताया कि छापे में उपसंभागीय परिवहन अधिकारी माला बाजपेयी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय समेत व अन्य शामिल रहे। रिपोर्ट डीएम के माध्यम से शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed