{"_id":"5b1040394f1c1b8a6e8b5a07","slug":"171527791673-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य बहिष्कार
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में दो घंटे ठप रहा इलाज, परेशान हुए मरीज
सुल्तानपुर। जिला महिला अस्पताल में बुधवार को चिकित्सक की पिटाई के दो आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान किए जाने की जानकारी पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य कर्मी उग्र हो गए। जिला व महिला अस्पताल के सभी चिकित्सक व स्टाफ नर्स के साथ ही सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए। स्वास्थ्य कर्मियों को मनाने पहुंचे नगर कोतवाल ने सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी तत्काल खोलने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस पर दो घंटे बाद लोग डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों ने उपचार शुरू किया। इस दौरान मरीजों के साथ ही तीमारदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
कोतवाली देहात क्षेत्र के बालमपुर निवासी सुनील सोनी की पत्नी कुसुम के गर्भस्थ शिशु का गला काटने के आरोप में परिवारीजनों ने बुधवार को जिला महिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. केके भट्ट की पिटाई कर दी थी। इससे नाराज स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों ने सुनील, उसके भाई व ससुर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस ने डॉ. केके भट्ट की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अनुज और बालकेशव को गिरफ्तार कर उनका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
इसकी सूचना बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों को हुई तो वे नाराज हो गए। कार्रवाई को नाकाफी बताते हुए सभी चिकित्सक, स्टाफ नर्स के साथ ही सफाई कर्मी सुबह आठ बजे अस्पताल बंद कर कार्य बहिष्कार पर चले गए। लोगों की मांग थी कि पुलिस ने जिन्हें पकड़कर छोड़ दिया है, उन्हें दोबारा गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही अस्पताल में तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। इसकी सूचना पर पहुंचे नगर कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय ने सुरक्षा का आश्वासन दिया। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाल ने जिला महिला अस्पताल में तत्काल पुलिस चौकी स्थापित कर लोगों का गुस्सा शांत किया।
विज्ञापन
पुलिस चौकी का महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ऊर्मिला चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। करीब दो घंटे बाद स्वास्थ्य कर्मी शांत हुए और वापस काम पर लौटे। सुबह दो घंटे तक जिला एवं महिला अस्पताल में इलाज ठप रहने से सैकड़ों मरीजों के साथ ही तीमारदारों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि जिला अस्पताल में व्यवस्थित कामकाज चल रहा है।