{"_id":"5f19c0ae8ebc3e6374563231","slug":"17-new-case-sultanpur-news-lko532135917","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 मिले नए कोरोना पॉजिटिव, 48 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 मिले नए कोरोना पॉजिटिव, 48 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को 17 और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। नए मरीज मिलने के साथ 48 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि 20 जुलाई को लखनऊ जांच को भेजे गए 234 सैंपलों में 217 की रिपोर्ट निगेटिव व 17 पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया कि शहर के बगल सौरमऊ में एक पुरुष, एक महिला व एक बालिका कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
दूबेपुर के देहली मुबारकपुर की एक महिला पॉजिटिव मिली है। कुड़वार की इसरौली गांव की एक महिला संक्रमित पाई गई है। शहर के घासीगंज की एक महिला व कांशीराम कालोनी में छह में कोरोना की पुष्टि हुई है। शहर के दरियापुर निवासी दो युवक, शाहगंज निवासी एक युवक व तहसील सदर परिसर स्थित एक लघु सिंचाई विभाग के एक लिपिक में संक्रमण पाया गया है।
विज्ञापन
घरहाखुर्द में एक अधेड़ संक्रमित मिला है। सीएमओ ने बताया कि कोविड केयर सेंटर में भर्ती 48 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बृहस्पतिवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। सीडीओ रमेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि लिपिक के संक्रमित मिलने के बाद विकास भवन को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।