{"_id":"67953749e7c85d997a02fae1","slug":"17-meters-replaced-by-consumers-in-electricity-camp-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-126261-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बिजली शिविर में उपभोक्ताओं के बदले गए 17 मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बिजली शिविर में उपभोक्ताओं के बदले गए 17 मीटर
Sun, 26 Jan 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
धम्मौर कस्बे में लगे शिविर में उपभोक्ताओं का पंजीकरण करते विद्युत कर्मी।
धम्मौर (सुल्तानपुर)। स्थानीय कस्बे में विद्युत उपकेंद्र धम्मौर की ओर से शनिवार को आयोजित शिविर में 17 उपभोक्ताओं के खराब मीटर शिकायत के बाद बदले गए। एकमुश्त समाधान दिवस में पंजीकरण कराने पर उपभोक्ताओं से 1.90 लाख रुपया बकाया बिजली बिल जमा कराया गया। वहीं, 77 उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों का संशोधन किया गया।
एसडीओ दिलीप जायसवाल ने बताया कि शिविर के साथ निरीक्षण में बकाया नहीं जमा करने वाले 22 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। पंजीकरण कराने वालों को समय से अपनी किस्त अदाएगी की सलाह द गई। इस मौके पर अवर अभियंता सचिन यादव, लिपिक जीशान अहमद, लाइन मैन राम सरन, रवि प्रकाश सिंह, आदित्य सिंह सहित अन्य विद्युत कर्मी मौजूद रहे।
शहर के डाकखाना उपकेंद्र पर अवर अभियंता धर्मनाथ प्रसाद की मौजूदगी में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 11 लाख रुपया जमा कराया गया। अवर अभियंता ने बताया कि बकाया नहीं जमा करने वाले उपभोक्ताओं को चेतावनी दी गई है। पंजीकरण नहीं कराने पर उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। अधिशाषी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि 44 उपकेंद्रों पर शिविर का आयोजन किया गया।