{"_id":"5955217f4f1c1b92378b47a6","slug":"161498751359-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवकाश में भी पढ़ाने वाले शिक्षक सम्मानित
फोटो संख्या-5
अमर उजाला ब्यूरो
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर) । जहां परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों पर विद्यालय से गैरहाजिर रहने का आरोप लगता रहता है, वहीं मोतिगरपुर विकास खंड क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल छेदुवारी के शिक्षकों ने ग्रीष्मावकाश में भी अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन कर मिसाल पेश की है। शिक्षकों की इस अनूठी पहल का स्वागत करते हुए स्थानीय खंड शिक्षाधिकारी रामकुमार ने विद्यालय की पूरी टीम को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय छेदुवारी में प्रधानाध्यापक खेताऊ यादव के निर्देश पर सहायक अध्यापक अरुण दुबे, सत्येंद्र प्रताप सिंह, केवला वर्मा, अनुदेशक विकासचंद्र , सुभाष चंद्र व नीतू सिंह ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बीते 21 मई से 30 जून तक अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन कर बच्चों का ज्ञानवर्धन करने की योजना बनाई। अतिरिक्त कक्षा का संचालन 21 मई से अभी तक निरंतर किया जा रहा है।