{"_id":"594eb09c4f1c1b0b558b47b0","slug":"161498329244-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज हत्या का केस
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो महीने बाद आखिर टूट गईं विवाहिता की सांसें
अमर उजाला ब्यूरो
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। दो माह तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार विवाहिता की सांसें जिला अस्पताल में शनिवार की सुबह थम गई। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला धम्मौर थाना क्षेत्र के अमेयमाफी गांव से जुड़ा है।
धम्मौर थाना क्षेत्र के माल का पुरवा गांव निवासी राम बरन तिवारी की पुत्री पूनम (28) की शादी इसी थाना क्षेत्र के अमेयमाफी गांव निवासी शैलेंद्र पांडेय के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पूनम को सास गीता देवी दहेज के लिए प्रताड़ित करती थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर बीते 20 अप्रैल को सास गीता देवी ने पूनम पर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया था। गंभीर हालत में पूनम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो माह तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ते हुए आखिरकार पूनम की सांस टूट गई। शनिवार की सुबह जिला अस्पताल में पूनम की मौत हो गई। इस बाबत एसओ धम्मौर धनंजय पांडेय ने बताया कि 20 अप्रैल को घटना के दिन ही उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया था। पूनम के भाई इंद्रभान तिवारी की तहरीर पर सास गीता देवी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पूनम की इलाज के दौरान मौत हो गई है, लिहाजा दर्ज मुकदमे को हत्या में तरमीम कर दिया जाएगा। आरोपी सास की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
चाय बना रही महिला आग से झुलसी, मौत
कुड़वार (सुल्तानपुर)। घर में चाय बना रही एक महिला आग से झुलस गई। आनन-फानन में परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बे से जुड़ा है। कुड़वार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी फहीम अहमद की पत्नी नाजिया बानो (24) शनिवार की सुबह सहरी के वक्त चूल्हे पर चाय बना रही थी। अचानक उसके कपड़े में आग पकड़ ली। परिवारीजनों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। गंभीर हालत में नाजिया बानो को परिवारीजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतका नाजिया बानो का मायका इसी थाना क्षेत्र के सहाबागंज में है।