फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   16 lakh people without Electricity and water

रात भर अंधेरे में रही 16 लाख की आबादी

Sun, 06 Dec 2015 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Sun, 06 Dec 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर। पारेषण 132 केवी उपकेंद्र का चालू हालत का पावर ट्रांसफार्मर बिगड़ने से जिले की 16 लाख आबादी शनिवार की दोपहर से लेकर पूरी रात बगैर बिजली के रही। इस दौरान लोगों को पानी की सर्वाधिक दिक्कतें उठानी पड़ीं। लोगों के आवश्यक कार्य बाधित हो गए। सुबह बिजली मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


शनिवार को पयागीपुर स्थित पारेषण के 132 केवी का चालू हालत का ट्रांसफार्मर अचानक बैठ जाने से दोपहर से लेकर रात तक वितरण खंड के उपकेंद्र बंद हो गए थे। आपूर्ति नहीं मिलने से जिले की 16 लाख आबादी रात भर अंधेरे में रही। इस दौरान लोगों को पानी की सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ी। शहर की दो लाख की आबादी रात तक पानी की समस्या से जूझती रही। दिन से ही बिजली नहीं मिलने से लोगों के टैंक खाली हो गए थे। हैंडपंपों से पानी लाकर लोगों ने अपनी जरूरतों को पूरा किया। शनिवार को दिन से ही इस समस्या से जूझ रहे लोगों को शाम से 72 घंटे की ब्लैक आउट की सूचना ने दहशत में डाल दिया था। शहरी लोगों की चिंता पानी को लेकर बढ़ गई थी। शहरवासियों की दहशत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रविवार की सुबह बिजली आते ही लोग पानी एकत्र करने में जुट गए। लोग दोबारा पानी के दिक्कत को लेकर आशंकित रहे। हालांकि शाम तक ट्रांसफार्मर बनने की खबर फैलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


वितरण के ये उपकेंद्र रहे बंद

पारेषण के पयागीपुर स्थित 132 केवी उपकेंद्र से शनिवार को आपूर्ति बंद होने से वितरण खंड के शहर के चारों सब स्टेशन समेत ग्रामीण क्षेत्र के 16 उपकेंद्र ठप रहे। शहर के चारों सब स्टेशनों में दरियापुर, ट्रांसपोर्टनगर, डाकखाना व केएनआई रहा। ग्रामीण क्षेत्र के उपकेंद्रों में असरोगा, कुड़वार, बल्दीराय, धनपतगंज, कूरेभार, फरीदीपुर, रामगंज, शिवगढ़, गारवपुर, चांदा, लंभुआ व किंदीपुर पर आपूर्ति ठप रही। रविवार की भोर से आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में आपूर्ति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी सप्लाई मिलने में लगेगा थोड़ा समय
वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता एससी झा का कहना है कि रविवार की भोर से पारेषण से रोस्टिंग में आपूर्ति मिलनी शुरू हो गई है। प्रभावित उपकेंद्रों को सप्लाई दी जा रही है। अभी पूरी सप्लाई मिलने में थोड़ा समय लगेगा।



रात भर जिले में रहा हाई अलर्ट
शनिवार को पारेषण का 132 उपकेंद्र बैठने से शाम को जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम एस राजलिंगम ने हाई अलर्ट जारी कर दिया था। ब्लैक आउट की समस्या को देखते हुए डीएम के निर्देश पर एसपी विनय कुमार ने सभी थानों की पुलिस को सतर्क कर दिया था। एसपी के निर्देश पर पुलिस रात भर गश्त करती रही। शहर में पुलिस के सायरन रात भर बजते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed