फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   16 houses fired

आग से 16 मकान राख

Tue, 02 May 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 May 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
16 houses fired
करिया बझना गांव में सोमवार की दोपहर बांस की कोठ से उठी चिंगारी ने 16 मकानों को जलाकर राख कर दिया। आग की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गई, जबकि एक युवक आग बुझाने में झुलस गया। आग से करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


आग से एक बाइक और चार साइकिलें भी जल गई। ग्रामीणों की सूचना के बावजूद फायर कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के करिया बझना (हुजरा का पुरवा) निवासी हरीराम के घर के पीछे स्थित बांस की कोठ में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


तेज चल रही हवा ने आग में घी का काम किया। गांव निवासी जयप्रकाश, श्रीराम, हरीराम, प्रेमा देवी, रामकुमार, रामसागर, कृष्ण कुमार, बैजनाथ, जयकुमार ओमप्रकाश, सुनीता, बाबूराम, वीरेंद्र कुमार, रामकेश, श्रीनाथ, शिवप्रसाद के मकान भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर कर्मियों को दी। इसके बावजूद घंटों कोई मौके पर नहीं पहुंचा। दो घंटे बाद जब फायर कर्मी गांव पहुंचे तब 16 लोगों के मकान जलकर राख हो चुके थे। आग बुझाने में जयप्रकाश (35) पुत्र बैजनाथ झुलस गया।

ग्रामीणों ने घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छोड़ दिया। पीड़ितों के मुताबिक आग से करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।


ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से तीन मवेशियों की भी मौत हो गई, जबकि एक बाइक व चार साइकिल जल गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने राजस्व टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed