फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1566 lawyers take part in voting

1566 वकीलों ने किया मतदान

Tue, 17 Aug 2021 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 09:44 PM IST
विज्ञापन
1566 lawyers take part in voting
30. सुल्तानपुर के दीवानी न्यायालय मेें चुनाव के लिए बैलेट पेपर लेते अधिवक्ता। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में 1,566 वकीलों ने मतदान किया। चुनाव को लेकर दिन भर दीवानी न्यायालय परिसर में भारी गहमा-गहमी का माहौल रहा। सुबह 10 बजे से शाम सवा चार बजे तक हुए मतदन में बार एसोसिएशन अध्यक्ष, सचिव समेत सात पदों के लिए चुनाव लड़ रहे 36 प्रत्याशियों का भाग्य का मतपेटियों में बंद हो गया है। बुधवार को सुबह 10 बजे मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में जिला बार एसोसिएशन के लिए सुबह 10.0 बजे से मतदान शुुरू हुआ। मतदान को लेकर वकीलों में खासा उत्साह देखा गया। बुजुर्ग वकीलों से लेकर युवा वकीलों तक ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दोपहर के समय हुई तेज बारिश भी वकीलों के उत्साह में कोई कमी नहीं कर पाई। मतदान को लेकर दीवानी न्यायालय परिसर में दिन भर गहमा-गहमी का माहौल रहा। सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे। शाम सवा चार बजे तक हुए मतदान में 1,715 वकीलों में से 1,566 ने वोट डाला। बार एसोसिएशन अध्यक्ष, सचिव समेत सात पदों के लिए 36 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। बुधवार को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी/बार एसोसिएशन अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि मतदान का बूथवार ब्यौराबार एसोसिएशन चुनाव के लिए छह बूथ बनाए गए थे। बुधवार को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू कराई जाएगी।
बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव समिति बनाई गई थी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे के साथ ही चुनाव समिति में शामिल वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र कुमार शुक्ल, उपाध्यक्ष मानवेंद्र शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष करुणा शंकर दुबे, महेंद्र शर्मा, अजीजुर्रहमान खां, सूर्य प्रसाद पांडेय, शिवमंगल शुक्ल, रामविशाल तिवारी, राम प्रकाश द्विवेदी, धनंजय सिंह, ट्रेजरार कपिल पांडेय समेत कई वकीलों ने चुनाव संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई।
इनके भाग्य का आज होगा फैसला
बार एसोसिएशन अध्यक्ष के लिए द्वारिका प्रसाद दुबे, संजय सिंह, मान सिंह, जय प्रकाश तिवारी, अच्छेराम यादव समेत सात प्रत्याशियों और सचिव के लिए धनंजय दुबे, हेमंत मिश्र, समरजीत सिंह, रिजवान अहमद, संदीप श्रीवास्तव, ध्रुवराज सिंह, सर्वेश मिश्र, रमाशंकर पांडेय, विष्णुकांत पांडेय समेत 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए विद्याभूषण पांडेय, राजमणि वर्मा, करुणा शंकर पांडेय व उमाशंकर गुप्त, उपाध्यक्ष के लिए रामकृष्ण मिश्र, वीरेंद्र प्रताप यादव, रजनीश श्रीवास्तव व सत्येंद्र शुक्ल, ट्रेजरार के लिए संतोष पांडेय, बेलाल अहमद व राकेश सिंह, सह सचिव प्रशासन के लिए कमलेश तिवारी व अशोक सिंह, सह सचिव खुर्शीद क्लब के लिए आनंद सिंह, अजय पांडेय व सुरेंद्र कपूर मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed