फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   1543 women's groups will get revolving fund

Sultanpur News: महिलाओं के 1543 समूहों को मिलेगा रिवाल्विंग फंड

Mon, 08 Jun 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
1543 women's groups will get revolving fund
सुल्तानपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के 1543 नए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के कारोबार का रास्ता इस बार खुलेगा। राज्य निदेशालय ने चालू वित्तीय वर्ष में नए समूहों को रिवाल्विंग फंड देने का लक्ष्य दिया है। विभाग ने नए समूहों के गठन और गठित समूहों को रिवाल्विंग फंड देने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राज्य निदेशालय ने महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए विभाग को नए स्वयं सहायता समूहों के गठन के निर्देश दिए हैं। मार्च 2027 तक नए गठित होने वाले वाले समूहों को प्रति समूह 30 हजार रुपये की दर से रिवाल्विंग फंड (आरएफ) देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए पहली किस्त में करीब 300 समूहों के लिए धनराशि उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि रिवाल्विंग फंड से समूह की महिलाएं छोटा कारोबार कर सकेंगी। कारोबार में उनकी रुचि व आमदनी बढ़ने पर उन्हें और धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। बड़े कारोबार के लिए बैंकों से ऋण दिलाया जाएगा। संकुल संघों की ओर से नए समूहों का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed