फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   महिला मरीज व पति को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

महिला मरीज व पति को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Mon, 06 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
महिला मरीज व पति को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
जिला अस्पताल में महिला मरीज व पति को पीटा
विज्ञापन

गौरीगंज। जिला अस्पताल में सोमवार सुबह चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने मामूली विवाद में एक महिला मरीज व उसके पति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का गुस्सा देख अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद करीब घंटे भर ओपीडी सेवा ठप रही। मरीजों व उनके तीमारदारों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। सूचना पर डीएम ने डीडीओ व एसीएमओ को अस्पताल भेजा और घटना की जांच कर रिपोर्ट तलब की है।

क्षेत्र के कटरालालगंज निवासी विपिन यादव सोमवार को पत्नी अनीता का इलाज कराने जिला अस्पताल गया था। चिकित्सक डॉ. पीतांबर कनौजिया ने अनीता की तबीयत खराब देख ड्रिप लगाने के लिए उन्हें इमरजेंसी वार्ड भेजा। ड्रिप के लिए वीगो लगा रहे स्वास्थ्य कर्मी हरिकेश से वीगो चोक हो गया। इस पर विपिन ने विरोध किया तो स्वास्थ्य कर्मी भड़क गए। आरोप है कि नाराज स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों ने महिला मरीज अनीता व उसके पति की पिटाई शुरू कर दी। इससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मारपीट के बाद ओपीडी सेवा घंटों बाधित हो गई। सूचना पर डीएम शकुंतला गौतम व सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने जिला विकास अधिकारी वंशीधर व एडिशनल सीएमओ डॉ. एसएन राय को अस्पताल भेजा और रिपोर्ट मांगी है। डीडीओ व एडिशनल सीएमओ ने अनीता, विपिन व अन्य मरीजों के अलावा चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का बयान दर्ज कर मरीज का बेहतर इलाज करने को कहा है। घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने स्थानीय थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने प्रकरण को गंभीर बताया। कहा कि जांच व सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पीतांबर कनौजिया ने बताया कि मरीज को बेहतर इलाज के लिए इमरजेंसी में भेजा गया था। वीगो चोक होने के बाद विपिन व उसके सहयोगी आक्रोशित हो गए। सभी ने मिलकर उनकी व वार्ड बॉय की पिटाई की। स्वास्थ्य कर्मियों ने किसी से कोई मार-पीट नहीं की।


रिपोर्ट मिलने के बाद होगी कार्रवाई : डीएम
डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि पूरे मामले की जांच डीडीओ व एडिशनल सीएमओ को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed