{"_id":"59a59a4d4f1c1b12278b463d","slug":"151504025165-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शतंरज प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शतंरज प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थी अव्वल
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शतंरज में सरस्वती विद्या
मंदिर के विद्यार्थी अव्वल
क्रासर-
उप विजेता रही कमला नेहरू बाल शिक्षा संस्थान की टीम
फोटो संख्या- 3
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। कमला नेहरू बाल शिक्षा संस्थान में हुई शतरंज प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थी अव्वल रहे। प्रतियोगिता में दूसरा स्थान कमला नेहरू बाल शिक्षा संस्थान के विद्यार्थियों को मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विगत 25 अगस्त से शहर के लाल डिग्गी स्थित कमला नेहरू बाल शिक्षा संस्थान में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। शतरंज के फाइनल में सरस्वती विद्या मंदिर की जूनियर वर्ग की छात्रा प्रांजल सिंह को पहला स्थान मिला। कमला नेहरू बाल शिक्षा संस्थान के आलोक कुमार वर्मा उप विजेता रहे। बालक सीनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर के हर्षित रतन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कमला नेहरू बाल शिक्षा संस्थान के आसिफ खान उपविजेता रहे। बालिका सीनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर की सोनम विजेता रहीं। स्टेला मॉरिस कान्वेंट स्कूल की पूर्वी उप विजेता रहीं। कमला नेहरू बाल शिक्षा संस्थान के प्रधानाचार्य राजवल्लभ श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उप प्राचार्य आरके प्रजापति ने आभार जताया।
इनसेट
केएनआई में खुला जिम
सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में स्वास्थ्य एवं फिटनेस को ध्यान में रखते हुए खेल दिवस पर आउटडोर जिम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव ने किया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण सिंह एवं अरुण कुमार मिश्र ने जिम के प्रत्येक उपकरण के प्रयोग की जानकारी दी। इस मौके पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. केडी सिंह, शशि प्रकाश सिंह, उप प्राचार्य डॉ. सुशील सिंह, डॉ. आरपी सिंह, समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।