फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   युवा संवाद

युवा संवाद

Thu, 29 Jun 2017 02:19 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
युवा संवाद
साकार हो रहे अंत्योदय और
विज्ञापन

एकात्म मानववाद के सिद्घांत
क्रासर
भाजयुमो का युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित
फोटो संख्या-17,18
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। केंद्र की मोदी सरकार योजनाओं के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के सिद्घांत को साकार कर रही है। ये बातें भाजयुमो की ओर से शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में बुधवार को आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पंकज चौधरी ने कहीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की तरुणाई ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करेगी।
युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने युुवाओं से प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष को ऐतिहासिक वर्ष बताया। कहा कि मोदी सरकार अपनी योजनाओं के माध्यम से दीनदयाल उपाध्याय के सिद्घांतों को साकार कर रही है। कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता आशीष सिंह रानू की ओर से आयोजित किया गया था। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मोहित सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य किरन मिश्रा, विनोद सिंह, चंदननारायण सिंह, सुशीला सोनी, अनिरुद्घ शुक्ल, विजय सिंह रघुवंशी, प्रवीण मिश्र, दिनेश चौरसिया, देवेश सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज आएंगे प्रभारी मंत्री
सुल्तानपुर। सूूबे के आबकारी एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयप्रताप सिंह बृहस्पतिवार को अखंडनगर एवं जयसिंहपुर मंडल में पार्टी की ओर से आयोजित जन कल्याण सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने दी। बताया कि प्रभारी मंत्री 29 जून केे सुबह लखनऊ से सड़क मार्ग से होते हुए सीधे कादीपुर डाकबंगले पहुंचेंगे। डाकबंगले में थोड़ी देर विश्राम के बाद अखंडनगर मंडल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। इसके बाद जयसिंहपुर मंडल के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed