{"_id":"5e4dca6a097a0e553b44f9d88bc5f24e","slug":"15-sample-fail-in-water-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम जांच में पानी के 15 नमूने फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम जांच में पानी के 15 नमूने फेल
अमर उजाला ब्यूरो/ अमेठी
Updated Wed, 02 Sep 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज। जिला स्तरीय प्रयोगशाला के बाद अब राज्य स्तरीय प्रयोगशाला में भी पानी के 15 नमूने फेल पाए गए हैं। यह नमूने बीते दिनों अत्याधुनिक अंतिम जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। नमूनों के फेल होने की यह स्थिति शुुरुआती है। भेजे गए अन्य नमूनों की अभी जांच चल रही है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद जलनिगम में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
शासन के आदेश पर ग्राम विकास विभाग ने वर्ष 2015 के शुरुआती महीनों में एक संस्था के माध्यम से जिले में लगे सभी हैंडपंपों (इंडिया मार्क-टू व छोटे हैंडपंप) के पानी की जांच कराई थी। संस्था ने फिल टेस्ट किट के माध्यम से सभी 13 ब्लॉकों के 44512 हैंडपंपों के पानी का नमूना लिया था। जिला स्तरीय प्रयोगशाला में कुछ दिन पूर्व तक चेक किए गए पानी के नमूनों में 2700 नमूने प्रथम दृष्टया फेल पाए गए।
विज्ञापन
फेल होने वाले नमूनों में स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली रासायनिक अशुद्धियां पाई गई थीें। जिला स्तरीय प्रयोगशाला की दैनिक जांच रिपोर्ट के आधार पर कुछ दिन पहले एक्सईएन जलनिगम ने इनमें से सर्वाधिक अशुद्धियों वाले 68 नमूनों को अंतिम जांच के लिए लखनऊ स्थित राज्य स्तरीय प्रयोगशाला भेजा था। राज्य स्तरीय प्रयोगशाला भेजे गए इन 68 नमूनों में 15 पूरी तरह फेल हो गए हैं। राज्य स्तरीय प्रयोगशाला की रिपोर्ट मिलने के बाद जलनिगम विभाग में हड़कंप मचा है। राज्य स्तरीय प्रयोगशाला में फेल होने वाले पानी अधिकांश नमूने तिलोई तहसील के बहादुरपुर विकास खंड के हैं।
विज्ञापन