{"_id":"5935a46f4f1c1b162b8b45b3","slug":"149668774114-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर मिलेगी फसलों के बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर मिलेगी फसलों के बचाव की जानकारी
Updated Tue, 06 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल पर मिलेगी फसलों
के बचाव की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। कृषि विभाग ने किसानों की सहूलियत के लिए फसलों में लगने वाले रोगों व कीटों से बचाव की जानकारी देने के लिए सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली (पीसीएसआरएस) योजना शुरू की है। योजना में किसानों को उनकी फसल में किसी भी प्रकार का कीट/रोग के लक्षण प्रतीत होते ही विभाग के मोबाइल नंबर पर मैसेज व वाट्स एप पर फोटो भेजना होगा। किसान का मैसेज या फोटो मिलते ही अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) इसे जिला कृषि रक्षा अधिकारी तथा जिला कृषि अधिकारी को अग्रसारित करेंगे। मैसेज फोटो प्राप्त होते ही जिम्मेदार अधिकारी कृषि वैज्ञानिक से सलाह कर किसान की समस्या दो दिन में निस्तारित करवाते हुए किसान के मोबाइल पर उपचार विधि की जानकारी देेंगे। यदि समस्या गंभीर हुई तो जिला कृषि अधिकारी मौके पर जाकर फसल रोग या कीट का परीक्षण कर उपचार की व्यवस्था करवाएंगे। उप निदेशक कृषि डॉ. अजय कृष्ण ने बताया कि मोबाइल पर मैसेज भेजते समय किसान को अपना नाम, ग्राम, ब्लॉक, जनपद सहित पूरा ब्यौरा भेजना होगा। उन्होंने बताया कि योजना में फसल की बीमारी/रोगों का त्वरित निदान हो सकेगा।