फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   विद्युत विहीन बूथों पर पहुंचेगी आपूर्ति

विद्युत विहीन बूथों पर पहुंचेगी आपूर्ति

Sun, 28 Apr 2019 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
विद्युत विहीन बूथों पर पहुंचेगी आपूर्ति
बिजली विहीन बूथों पर लगाए जाएंगे जनरेटर
विज्ञापन

गौरीगंज। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त एआरओ/एसडीएम को पत्र जारी कर मतदान से दो दिन पूर्व मतदेय स्थलों पर समस्त मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का प्रमाणपत्र देने को कहा है। एसडीएम को बूथों का सत्यापन कराकर पंखा, लाइट, पेयजल, साफ-सफाई के साथ ही जिन बूथों पर विद्युत कनेक्शन नहीं है वहां जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राम मनोहर मिश्र ने शुक्रवार को जहां बूथों पर समस्त सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अलग-अलग अफसरों को जिम्मेदारी दी थी वहीं शनिवार को सभी एआरओ/एसडीएम को पत्र जारी किया है। इसमें डीएम ने एआरओ को मतदान के दिन मतदेय स्थलों पर छाया, पेयजल, पंखा, लाइट आदि की समुचित व्यवस्था होने की पुष्टि के लिए अपने क्षेत्र के मतदेय स्थलों का सत्यापन कराने की जिम्मेदारी दी है। कहा कि मतदान से दो दिन पूर्व सभी एआरओ इस बात का प्रमाणपत्र देंगे कि उनके क्षेत्र के मतदेय स्थलों पर समस्त मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। डीएम ने कहा है कि जिन बूथों पर बिजली कनेक्शन नहीं है या फिर जहां अभी तक विद्युत लाइन का निर्माण नहीं हो सका है, उन बूथों पर ग्राम प्रधान से समन्वय स्थापित कर जनरेटर लगवाया जाए। एआरओ को व्यवस्थाओं पर होने वाले व्यय को स्वयं प्रमाणित कर भुगतान के लिए बिल जिला निर्वाचन कार्यालय को मुहैया कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed