{"_id":"5b0062e14f1c1bda408b698a","slug":"141526751969-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 19 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर। एक माह पूर्व हुई अधिवक्ता की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।
चांदा कोतवाली क्षेत्र के इंदौरी गांव के रहने वाले अधिवक्ता ओंकारनाथ यादव की गत 19 अप्रैल की सुबह लंभुआ जाते समय रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। विवेचना के दौरान लविशंकर मिश्र निवासी अकारीपुर थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़ और बलराम यादव निवासी मदार डीह कोतवाली चांदा व एक अन्य युवक का नाम प्रकाश में आया था।
पुलिस ने गत 15 मई को बलराम यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हत्या का मुख्य अरोपी लविशंकर मिश्र फरार चल रहा था। पुलिस ने क्षेत्र के कोथरा चौराहे से शनिवार सुबह लविशंकर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं।