फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   जिला समन्वयक विज्ञान क्लब को नोटिस

जिला समन्वयक विज्ञान क्लब को नोटिस

Mon, 24 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
जिला समन्वयक विज्ञान क्लब को नोटिस
गौरीगंज। जिला विज्ञान क्लब को आवंटित अनुदान राशि के खर्च का ब्यौरा व उपभोग प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा नहीं करना जिला समन्वयक को भारी पड़ गया।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक के पत्र पर सीडीओ ने डीआईओएस को मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। सीडीओ का आदेश प्राप्त होने के बाद डीआईओएस ने जिला समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में खर्च धनराशि का ब्यौरा व उपभोग प्रमाण पत्र सहित जवाब देने का आदेश दिया है।

डीआईओएस ने ब्यौरा व उपभोग प्रमाण पत्र सहित जवाब प्राप्त नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शासन ने प्रत्येक जिले में जिला विज्ञान क्लब गठित करते हुए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके इसके लिए प्रत्येक वित्तीय वर्ष में बजट की स्वीकृति कर धनावंटन करते हुए वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर व्यय विवरण व उपभोग प्रमाण पत्र जमा करने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के बावजूद अमेठी के जिला समन्वयक ने वित्तीय वर्ष 2011-12, 2012-13, 2013-14-, 2014-15 तथा 2015-16 में आयोजित कार्यक्रमों की भौतिक रिपोर्ट, उपयोग प्रमाण पत्र, आवंटित धनराशि के खर्च का ब्यौरा व उपभोग प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा नहीं किया।

बीते दिनों शासन में आयोजित समीक्षा बैठक में मामला प्रकाश में आने के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक ने सीडीओ अपूर्वा दुबे के माध्यम से डीआईओएस को पत्र जारी कर पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने का निदेश दिया था।


आदेश मिलने के बाद डीआईओएस ने जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में संपूर्ण आवंटित धनराशि, खर्च का ब्यौरा, कार्यक्रमों की भौतिक रिपोर्ट, उपयोग प्रमाण पत्र तथा उपभोग प्रमाण पत्र के साथ समुचित जवाब देने का आदेश दिया है।

डीआईओएस ने डेडलाइन में संपूर्ण सूचना व जवाब प्राप्त नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed