{"_id":"5ebeb84f8ebc3e90393c0ee0","slug":"14-594-home-quarantine-people-monitored-sultanpur-news-lko5217216167","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगरानी में रखे गए 14,594 होम क्वारंटीन लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगरानी में रखे गए 14,594 होम क्वारंटीन लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले में संदेह के आधार पर करीब साढ़े 14 हजार लोगों की लगातार निगरानी की जा रही है। ये लोग होम क्वारंटीन में रखे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग रोजाना इनके स्वास्थ्य की हालचाल ले रहा है। इसमें अधिकांश परदेसी ही शामिल हैं।
प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए ऐहतियात के तौर पर मौजूदा समय में करीब साढ़े 40 हजार लोग होम क्वारंटीन किए गए हैं। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में 39,998 व शहरी क्षेत्र में 766 लोग क्वारंटीन किए गए हैं।
ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के क्वारंटीन किए गए लोगों में संदेह के आधार पर 14,594 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के 13,828 व शहरी क्षेत्र के 766 क्वारंटीन लोग शामिल हैं। प्रशासन के मुताबिक निगरानी में रखे गए लोगों में अधिकांश परदेसी ही शामिल हैं। इसके साथ ही मेडिकल क्वारंटीन में 139 लोगों को रखा गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य टीम इनकी भी लगातार चेकिंग कर रही है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/नोडल अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम पंचायतों में निगरानी में रखे गए लोगों की रोजाना सूचना ली जा रही है। आशंका होने पर संबंधित को मेडिकल क्वारंटीन सेंटर भेजा जाता है।