{"_id":"59ce80264f1c1bd1538b5047","slug":"131506705446-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा पांडेयबाबा का दो दिवसीय मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा पांडेयबाबा का दो दिवसीय मेला
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से शुरू होगा पांडेयबाबा मेला, रूट डायवर्जन
क्रासर
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
अमर उजाला ब्यूरो
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। पूर्वांचल के ऐतिहासिक पांडेयबाबा मेले की पूर्व संध्या पर शुक्रवार से ही लोग आने शुरू हो गए हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन व पुलिस ने कमर कस ली है। पांडेयबाबा मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए दो दिनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर डीपी शुक्ला ने बताया कि मेलार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार की सुबह सात से एक अक्तूबर को रात नौ बजे तक लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया है। रूट डायवर्जन मोतिगरपुर-दोस्तपुर वाया कादीपुर रहेगा। मेलाधिकारी/एसडीएम कादीपुर मोतीलाल सिंह ने बताया कि मेले में शराबियों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। शराब के नशे में मिलने वालों को जेल भेजा जाएगा। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस को भी सिविल ड्रेस में लगाया जाएगा। जूनियर हाईस्कूल पांडेयबाबा को अस्थायी पुलिस चौकी बनाया गया है।
इनसेट
राहत शिविर का उद्घाटन
मोतिगरपुर। पांडेयबाबा में आने वाले मेलार्थियों की सहायता के लिए राहत शिविर लगाया गया है। शनिवार को अखिल भारतीय जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवींद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में राहत शिविर का उद्घाटन किया गया।