फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   रोजगार के मुद्दे को लेकर डीवाईएफआई ने किया प्रदर्शन

रोजगार के मुद्दे को लेकर डीवाईएफआई ने किया प्रदर्शन

Fri, 15 Sep 2017 10:16 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
रोजगार के मुद्दे को लेकर डीवाईएफआई ने किया प्रदर्शन
रोजगार के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन

क्रासर

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण
फोटो संख्या-5
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शिक्षा और रोजगार के मामले को लेकर भारत की जनवादी नवजवान सभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जिला पंचायत स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए डीवाईएफआई के प्रदेश सचिव राधेश्याम वर्मा ने मौजूदा सरकार पर जमकर प्रहार किया। कहा कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व प्रतिवर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था। श्रम मंत्रालय की रिपोर्ट में 6.41 लाख नौजवानों को रोजगार मिलने का आंकड़ा प्रस्तुत किया गया है। केंद्र सरकार ने नोटबंदी से लेकर जीएसटी लागू करने तक जो भी फैसले लिए हैं, उससे रोजगार छिना है। प्रदेश अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा के बजट पर घोटाला कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने जिला पंचायत स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। इस मौके पर शशांक पांडेय, अखंड प्रताप सिंह, अंकित दुबे, सौरभ मिश्रा, शिवपूजन पांडेय, मानवेंद्र तिवारी, राजीव तिवारी, अमित मिश्रा, गौरव, पवन गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed