फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   समस्याओं को लेकर डाक सेवकों ने किया प्रदर्शन

समस्याओं को लेकर डाक सेवकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 16 Aug 2017 11:15 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर डाक सेवकों ने किया प्रदर्शन
समस्याओं को लेकर डाक
विज्ञापन

सेवकों ने किया प्रदर्शन

फोटो संख्या- 44
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। विभिन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की ओर से प्रधान डाकघर पर धरना प्रदर्शन किया गया। कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ संगठन ने नारेबाजी की।
बुधवार से शुरू हुए प्रदर्शन में डाक सेवकों ने कर्मचारी विरोधी नीतियों पर कड़ा एतराज जताया। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के पदाधिकारियों ने जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट को सुझावों के साथ लागू करने, ग्रामीण डाक सेवकों को आठ घंटे का कार्य एवं विभागीयकरण किए जाने, डाक सेवकों की पेंशन लागू करने तथा जीडीएस के टारगेट के नाम पर उत्पीड़न बंद करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इस मौके पर मंडलीय सचिव दिलीप कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार डाक सेवकों का उत्पीड़न करने पर तुली है। प्रदर्शन करने वालों में कोषाध्यक्ष राम प्रताप चौबे, शीतला प्रसाद पाठक, बृजेश कुमार तिवारी, कृष्ण प्रताप सिंह, रमेश कुमार सिंह, सुरेंद्र शुक्ल, पवन श्रीवास्तव, अविनाश सिंह, दिवाकर, राम नयन समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



2287 शिक्षामित्रों को मिला 25 दिन का वेतन
सुल्तानपुर। शिक्षा मित्रों का समायोजन रद किए जाने के आदेश के बाद हुए शासनादेश के अनुपालन में बेसिक शिक्षा के लेखाधिकारी ने जिले के 2287 शिक्षामित्रों को जुलाई के 25 दिन का वेतन भुगतान किया है। साथ ही अन्य शिक्षकों का भी रुका हुआ वेतन दिया गया। गौरतलब है कि शिक्षा मित्रों का समायोजन निरस्त किए जाने के बाद से सभी शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed