फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   आधी आबादी के पाले में गए 26 वार्ड

आधी आबादी के पाले में गए 26 वार्ड

Sat, 07 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
आधी आबादी के पाले में गए 26 वार्ड
गौरीगंज। शासन से जनसंख्या के आधार पर किए गए वार्डों के आरक्षण में दो पालिका व दो टाउन एरिया में आधी आबादी को 26 सीटें मिली हैं। टाउन एरिया व अनसूचित जाति को 14 व पिछड़ा वर्ग के लिए 17 वार्ड आरक्षित हुए हैं। अमेठी व मुसाफिरखाना नगर पंचायत व नवसृजित नगर पालिका गौरीगंज व जायस को मिलाकर कुल 72 वार्ड हैं। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने नगर निकाय के आरक्षण की सूची जारी कर दी है। सूची जारी करने के बाद आपत्तियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से तैयार नगर निकाय के वार्डों के आरक्षण की सूची शुक्रवार को जिला मजिस्ट्रेट ने जारी कर दी। आरक्षण सूची में नवसृजित नगरपालिका गौरीगंज, जायस व नगर पंचायत अमेठी व मुसाफिरखाना के प्रत्येक वार्डों के आरक्षण का ब्यौरा दिया गया है। जनसंख्या को आधार मानकर वार्डों के किए गए आरक्षण में 25 वार्डों की नवसृजित गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र में आधी आबादी के हक में नौ वार्ड गए हैं। इसमें दो एससी एवं दो पिछड़ा वर्ग महिला के वार्ड भी शामिल हैं। सूची जारी करते हुए प्रशासन ने आपत्तियां मांगी हैं।
विज्ञापन

अमेठी नगर पंचायत
12 वार्डों वाले अमेठी नगर पंचायत में पांच वार्ड आरक्षित किए हैं। इसमें एक अनुसूचित जाति महिला, एक अनुसूचित जाति शामिल है। एक पिछड़ा वर्ग महिला व पिछड़ा वर्ग को दो वार्ड मिले हैं। महिलाओं के खाते में दो व कुल महिलाओं को चार वार्ड मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुसाफिरखाना नगर पंचायत
नगर पंचायत मुसाफिरखाना में 10 वार्ड हैं। जारी आरक्षण सूची में मुसाफिरखाना में अनुसूचित जाति महिला के हक में सिर्फ एक वार्ड गया है। अनुसूचित जाति का खाता शून्य है। पिछड़ा वर्ग महिला व पिछड़ा वर्ग के हक में दो वार्ड गए हैं। इस नगर पंचायत में भी महिलाओं के खाते में चार वार्ड गए हैं। इसमें दो एससी व ओबीसी महिला के भी शामिल हैं।
नगर पालिका गौरीगंज में 12 वार्ड आरक्षित
नवसृजित नगर पालिका गौरीगंज में पहली बार चुनाव होने जा रहा है। नगर पालिका में 25 वार्ड बनाए गए हैं। पालिका में अनुसूचित जाति के लिए छह व पिछड़ा वर्ग के लिए छह वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसमें एससी महिला के दो व ओबीसी महिला के दो वार्ड भी शामिल हैं। पालिका में आठ वार्ड को अनारक्षित रखा गया है।
नगर पालिका जायस में महिलाओं के खाते में 9 वार्ड
25 वार्डों वाले नगर पालिका परिषद जायस में अनुसूचित जाति के लिए पांच व पिछड़ा वर्ग के लिए छह वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसमें अनुसूचित जाति महिला के लिए दो व पिछड़ा वर्ग महिला के लिए दो वार्ड भी शामिल हैं। जायस में महिलाओं के लिए नौ वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसमें दो अनुसूचित जाति व दो पिछड़ा वर्ग महिलाओं की सीट भी शामिल है।

सात दिन के भीतर दाखिल की जा सकेगी आपत्ति
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ईश्वरचंद्र ने बताया कि नगर निकाय के वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। प्रकाशन के सात दिन के भीतर लोग आपत्तियां दाखिल कर सकते हैं। आपत्तियों को निस्तारण के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed