{"_id":"59d3bbd04f1c1bf2538b56c4","slug":"121507048400-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस अक्तूबर तक निरस्त रहेगी शटल पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस अक्तूबर तक निरस्त रहेगी शटल पैसेंजर
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 तक निरस्त रहेगी शटल पैसेंजर
फोटो संख्या-24
गौरीगंज। प्रतापगढ़-लखनऊ के बीच पड़ने वाले छोटे स्टेशन तक की यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। रायबरेली स्टेशन पर चल रहे मेंटेनेंस कार्य का हवाला देते हुए पहले 26 सितंबर फिर दो अक्टूबर के बाद रेलवे ने अब 10 अक्तूबर तक शटल पैसेंजर का संचालन निरस्त कर दिया है।
लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर गौरीगंज स्टेशन से प्रतिदिन प्रतापगढ़ से लखनऊ के बीच चलने वाली अप-डाउन शटल पैसेंजर का संचालन रायबरेली में चल रहे ट्रैक मेंटेनेंस के चलते 10 अक्तूबर तक निरस्त कर दिया गया है। पहले 26 सितंबर तक और फिर दो अक्तूबर तक इस ट्रेन का संचालन निरस्त किया गया था। तीन अक्तूबर को छोटे स्टेशन की यात्रा करने वाले यात्रियों को अचानक ट्रेन निरस्त होने की सूचना मिली तो वे परेशान हो उठे। ऐसे में यात्री अपना टिकट निरस्त कराने के साथ ही निजी साधन से गंतव्य को रवाना हुए। स्टेशन मास्टर पंकज सिंह ने डीआरएम कार्यालय का आदेश प्राप्त होने की पुष्टि की है।