फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   12 tonnes of mustard oil of missing tanker found in Motigarpur Sultanpur

सुल्तानपुर: मोतिगरपुर में मिला लापता टैंकर का 12 टन सरसों का तेल, राजस्थान पुलिस ने किया बरामद

Fri, 18 Mar 2022 05:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर। Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 18 Mar 2022 05:21 PM IST
सार

पुलिस को खाली टैंकर बिहार प्रांत के रोहतास जिले में लावारिस हालत में मिला था। टैंकर में लदा करीब 12 टन तेल एक निर्माणाधीन मकान से बरामद हुआ है। जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
12 tonnes of mustard oil of missing tanker found in Motigarpur Sultanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले दिनों राजस्थान के भरतपुर से 24 टन सरसों का तेल लादकर पश्चिम बंगाल के लिए निकला टैंकर रास्ते से गायब हो गया था। टैंकर की खोजबीन में लगी पुलिस को खाली टैंकर बिहार प्रांत के रोहतास जिले में लावारिस हालत में मिला था। टैंकर में लदा करीब 12 टन तेल जिले के मोतिगरपुर थानांतर्गत के खनुहट गांव के एक निर्माणाधीन मकान से बरामद हुआ है। बरामद तेल की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


पिछली एक मार्च ग्राम बिलारा थाना नदवई जिला भरतपुर राजस्थान स्थित गर्ग ऑयल उद्योग से 23.91 टन सरसों का तेल लादकर एक टैंकर एमपीएस डिस्ट्रीब्यूटर्स कैनल वेस्ट रोड कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के यहां पहुंचाने के लिए निकला था। 10 मार्च तक जब टैंकर कोलकाता नहीं पहुंचा, तो गर्ग ऑयल उद्योग के प्रबंधक अभिषेक सिंघल ने टैंकर मालिक व ट्रांसपोर्टर के मोबाइल पर फोन किया लेकिन दोनों का फोन नहीं उठा। स्वयं जानकारी की तो पता चला कि उक्त टैंकर बिहार प्रांत के सासाराम जिले के टोल प्लाजा तक पहुंचा है।
विज्ञापन


उसके बाद प्रबंधक अशोक सिंघल ने राजस्थान के भरतपुर जिले के नदवई थाने में टैंकर मालिक, ट्रांसपोर्टर व चालक के खिलाफ़ मुकदमा पंजीकृत कराया। भरतपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नदवई थाने के एसआई ओमप्रकाश शर्मा, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह व ताराचंद की टीम बिहार पहुंची, जहां रोहतास जिले के देवरी थाना अंतर्गत स्थित इंद्रपुरी चौकी क्षेत्र के शंकर घाट से लावारिस हालत में टैंकर बरामद किया गया। वहां से सुरागरसी के जरिए ओम प्रकाश शर्मा अपनी टीम के साथ बुधवार को सुल्तानपुर जिले के मोतिगरपुर थाने के खनुहट गांव निवासी संतोष श्रीवास्तव पुत्र राजाराम श्रीवास्तव के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के साथ नदवई पुलिस की जमा तलाशी के दौरान 12 टन सरसों का तेल संतोष श्रीवास्तव के घर से बरामद हुआ। बरामद तेल की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। थानाध्यक्ष मोतिगरपुर राजकुमार वर्मा ने बताया कि  मामला राजस्थान प्रांत के भरतपुर जिले से संबंधित है। वहाँ से आई पुलिस टीम के साथ जाकर संतोष श्रीवास्तव पुत्र राजाराम श्रीवास्तव के निर्माणाधीन मकान के अंदर सरसों का तेल बरामद किया गया। मौके पर कोई मिला नहीं है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed