{"_id":"65a588311079ee0c000447c4","slug":"12-night-shelters-will-be-built-from-tatiyanagar-to-jamoli-village-sultanpur-news-c-103-1-slp1002-8337-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: टाटियानगर से जमोली गांव तक बनाए जाएंगे 12 रैन बसेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: टाटियानगर से जमोली गांव तक बनाए जाएंगे 12 रैन बसेरे
Tue, 16 Jan 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और उससे पहले 19 जनवरी को गुजरने वाली चरण पादुका यात्रा को लेकर जिले में तैयारियां तेज हैं। इस सिलसिले में कूरेभार ब्लाॅक के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बैठकर राम वनगमन पथ पर इंतजाम की रूपरेखा तैयार की। 12 गांवों में रैन बसेरे बनाए जाने का निर्णय लिया गया।
ब्लाॅक मुख्यालय पर आयोजित बैठक में बीडीओ श्रीकांत तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत सिंह सोनू, एडीओ पंचायत प्रकाश कुमार मिश्रा व प्रधान संघ अध्यक्ष अमर बहादुर यादव के साथ राम वनगमन पथ से जुड़े सभी 21 ग्राम प्रधान शामिल हुए।
बीडीओ कूरेभार श्रीकांत तिवारी ने बताया कि टाटिया नगर से लेकर कूरेभार जमोली बॉर्डर तक 12 रैन बसेरे बनाए जाएंगे। उनमें रहने के अलावा जलपान और प्रसाधन की भी व्यवस्था रहेगी। ये रैन बसेरे टाटिया नगर, द्वारिकागंज, कटका, बाबूगंज, गुप्तारगंज, कूरेभार, पुरखीपुर, इछुरी सागर व जमोली बॉर्डर में बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
राम वनगमन मार्ग पर पड़ने वाले सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना व अनुष्ठान कर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। सभी संबंधित ग्राम प्रधान अपनी-अपनी ग्रामसभा में पड़ने वाले सभी मंदिरों में साफ-सफाई, पूजा-अर्चना और अनुष्ठान कराएंगे।
श्रीराम की चरणपादुका यात्रा 19 जनवरी को इस रास्ते से अयोध्या जाएगी। इसलिए ये सारे इंतजाम 18 जनवरी तक पूरे कर लिए जाएंगे। इसके अलावा सभी ग्राम पंचायतों में विशेष साफ-सफाई किए जाने, साज-सज्जा और लाइटिंग की भी तैयारी की गई है। बैठक में कृष्ण कुमार पांडेय, भोलानाथ तिवारी, गुलाबचंद मिश्रा, शिवशंकर यादव, वीरेंद्र कुमार यादव, अंजनी पांडेय, अमर सिंह, मो़ अंसार, राम सुरेश वर्मा व मनोज सिंह सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।