{"_id":"5ccf2cc8bdec22073b651d4c","slug":"11557081288-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोकीदार और ठोकेदार का करांगे सफाया : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोकीदार और ठोकेदार का करांगे सफाया : अखिलेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकीदार और ठोकीदार का कराएंगे सफाया : अखिलेश
सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लखनऊ स्मार्ट सिटी नहीं बना लेकिन उसके पहले ही सांडों ने 11 लोगों की जान ले ली।
हमने संविधान की रक्षा के लिए गठबंधन बनाया। संविधान नहीं होता तो हम भैंस चरा रहे होते। वे सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र के चांदपुर सैदो पट्टी गांव में गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि जब तक दूध अच्छा नहीं होता तब तक चाय भी अच्छी नहीं बनती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश पर 80 लाख करोड़ रुपये का विदेशी कर्ज लाद दिया है।
विज्ञापन
बस्ती की घटना का नाम लिए बगैर कहा कि इनके यहां सांसद विधायक को 21 तोपों की सलामी देते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठोको नीति चला रहे हैं। कभी पुलिस तो कभी पब्लिक उनकी यह नीति अपना रही है।
हम चौकीदार और ठोकीदार दोनों का सफाया करेंगे। वो टोंटी की बात करते हैं हम चिलम ढुंढवाएंगे। शिक्षामित्रों का सम्मान सिर्फ समाजवादी करते हैं। हम सत्ता में आए तो उनके समायोजन का प्रयास करेंगे।
किसानों की बदहाली दूर की जाएगी। हमने 21 माह में एक्सप्रेस वे बनवाया। उस पर फाइटर प्लेन उतारकर दिखा दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस को पूरा करना भाजपा के बस की बात नहीं है।
भाजपा प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीलीभीत की हार सुल्तानपुर ट्रांसफर हो रही है। गठबंधन ने वहां भाजपा प्रत्याशी को हार का रास्ता दिखा दिया है। अब सुल्तानपुर में भी वही होगा।
उन्होंने सत्ता में आने पर 3000 रुपये समाजवादी पेंशन देने की घोषणा की। कहा कि आजमगढ़ से सटे होने के कारण सुल्तानपुर का विशेष ख्याल रखा जाएगा। संविधान की रक्षा के लिए हमने गठबंधन बनाया है।
हम बाबा साहब आंबेडकर और डॉ. लोहिया के सपनों को साकार करेंगे। जनसभा को गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू ने भी संबोधित किया।
इस मौके पर पूर्व विधायक अरुण वर्मा, पूर्व सांसद मो. ताहिर खां, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक संतोष पांडेय, जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, बसपा के मंडल जोन इंचार्ज ओमप्रकाश गौतम, राखी विनीत तिवारी, सोनम चिश्ती, प्रधान संतोष सिंह मौजूद रहे।