फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   नामवापसी आज

नामवापसी आज

Thu, 25 Apr 2019 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
नामवापसी आज
आज प्रत्याशी वापस ले सकते अपना परचा
विज्ञापन



सुल्तानपुर। छठे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन दाखिल करने वाले प्रत्याशी शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। चुनाव चिह्न आवंटित होते ही प्रचार शुरू हो जाएगा।


छठे चरण के चुनाव में शामिल सुल्तानपुर लोकसभा सीट से नाम निर्देशन करने वाले प्रत्याशी शुक्रवार सुबह से दोपहर तीन बजे तक डीएम न्यायालय में अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। तीन बजे नाम वापसी की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इसके बाद बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी दिव्य प्रकाश गिरि ने बताया कि दलीय प्रत्याशियों को पार्टी का सिंबल दिया जाएगा। साथ ही निर्दल को आयोग से अधिकृत चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा। कार्य समाप्ति तक चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



चिह्न आवंटन के बाद जिले में चुुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा। हालांकि नाम निर्देशन पत्रों की जांच के बाद जिले में 15 प्रत्याशी ही मैदान में बचे हैं। 15 उम्मीदवारों के रहने से प्रशासन के सामने दो बैलेट यूनिट लगाने की झंझट समाप्त हो गया है। छठे चरण के चुनाव के लिए जिले में 12 मई को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed