{"_id":"59d90c374f1c1b65548b62fe","slug":"111507396663-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर पांच लाख की चोरी
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सीताकुंड पुलिस चौकी इलाके में विनोबापुरी मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक शिक्षिका के मकान को निशाना बनाया। मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की सुबह पुलिस ने फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के विनोबापुरी मोहल्ले में शिक्षिका
प्रीति दुबे पत्नी राजेश कुमार दुबे विनोबापुरी मोहल्ले में मकान बनाकर परिवार के साथ रहती हैं। पिछले बृहस्पतिवार को राजेश दुबे पत्नी प्रीति व बच्चों के साथ गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में स्थित सुदनापुर गांव गए थे। शुक्रवार की रात घर को खाली पाकर चोर मुख्य गेट पर लगा ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखी अलमारी, बक्सा व अटैची तोड़कर करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार की सुबह राजेश परिवार के साथ घर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। कमरे में सारा सामान बिखरा था। राजेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद नगर कोतवाल एसके मिंश्रा फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने स्पॉट से नमूना लिया। पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि चोर चार सिलेंडर, तीन मोबाइल, 20 हजार नकद, दो सोने की चेन, पांच सोने की अंगूठी, एक झुमका, 15 नई साड़ी समेत करीब पांच लाख रुपये कीमत के सामान ले गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।