{"_id":"59b8130d4f1c1be87f8b63a8","slug":"111505235725-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंजीनियरिंग व फार्मेसी
के छात्रों ने किया हंगामा
क्रासर-
कमला नेहरू संस्थान के फरीदीपुर कैंपस का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के फरीदीपुर स्थित कैंपस में इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी के छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। कॉलेज प्रशासन के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के फरीदीपुर कैंपस में इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी के स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल संचालित हैं। रविवार रात को कुछ छात्रों ने बॉयज हॉस्टल में उत्पात मचाया था। रात में छात्रों के बीच हुए बवाल की शिकायत पर पहुंचे कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को डांट-फटकार कर किसी तरह से शांत करवाया। सोमवार को इसी मुद्दे को लेकर छात्रों के दो गुट आपस में फिर से भिड़ गए। फार्मेसी संकाय के निदेशक डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि कुछ बच्चे अनुशासनहीनता कर रहे थे जिन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। इस मामले को लेकर तनाव को देखते हुए मंगलवार को बहुत कम संख्या में स्टूडेंट्स कॉलेज पहुंचे।