{"_id":"595699874f1c1b54738b4b29","slug":"111498847623-sultanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित मांस के साथ एक गिरफ्तार
Updated Sat, 01 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच किलो कछुए के मांस
के साथ एक को दबोचा
क्रासर
कोलकाता जाने की फिराक में था आरोपी
सुल्तानपुर। बम निरोधक दस्ते व जीआरपी के सघन चेकिंग अभियान में शुक्रवार को एक कछुआ तस्कर हत्थे चढ़ गया। बम निरोधक दस्ते के डॉग स्क्वॉयड की मदद से प्लेटफार्म एक से पकड़े गए युवक के झोले से पांच किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि मांस कछुए का है। वह मांस बेचने के लिए कोलकाता ले जा रहा था। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है।
शुक्रवार को लखनऊ से आई बीडीएस टीम (बम डिस्पोजल स्क्वॉयड) व स्थानीय जीआरपी टीम ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। सुरक्षा कर्मियों ने प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन पर चेकिंग की। पार्सल घर व यात्रियों के सामानों का निरीक्षण भी किया गया। बीडीएस टीम के डॉग स्क्वॉयड का जैक्स (कुत्ता) प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़े एक युवक के पास खड़ा हो गया। इस पर जीआरपी व बीडीएस टीम ने युवक की तलाशी शुरू कर दी। तलाशी में उसके पास मौजूद बैग से करीब पांच किलोग्राम मांस मिला। मांस देखने के बाद जीआरपी ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के लिए उसे थाने पर लाया गया। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपनी पहचान राजू निवासी पकड़ी थाना पीपरपुर अमेठी बताई।