फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   110 kms. High speed train ran at the speed of

110 किमी. की रफ्तार से दौड़ी हाई स्पीड ट्रेन

Wed, 05 Jan 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
110 kms. High speed train ran at the speed of
ल्तानपुर में 110 किमी की स्पीड दर्शाता इंजन का स्पीडोमीटर। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर बुधवार को हाई स्पीड स्पेशल डीजल इंजन ट्रेन से स्पीड का ट्रायल किया गया। पहले यह ट्रायल इलेक्ट्रिक ट्रेन से किया जाना था। बाद में इसमें संशोधन किया गया। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से डीजल इंजन से युक्त एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच की स्पेशल ट्रेन बुधवार को दोपहर 1:55 बजे सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंची। पांच मिनट के ठहराव के बाद 2:00 बजे यह ट्रेन प्रतापगढ़ के लिए रवाना की गई। ट्रायल अवधि में गैंगमैन, की-मैन व ट्रैक मैन को रेल ट्रैक के आस-पास तैनात किया गया था।
विज्ञापन

बुधवार को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से सुल्तानपुर वाया प्रतापगढ़ से फाफामऊ तक रेलपथ पर हाई स्पीड ट्रेन से 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार का ट्रायल किया गया। हालांकि ट्रायल इलेक्ट्रिक इंजन के बजाय डीजल इंजन से किया गया। यह ट्रेन अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से दोपहर 12:55 बजे रवाना हुई। बीच में खजुरहट रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की क्रॉसिंग की वजह से करीब आधे घंटे से अधिक समय तक ट्रेन को रोकना पड़ा। वहां से चौरे बाजार, कूरेभार, द्वारिकागंज होते हुए यह ट्रेन करीब 13:55 बजे सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। दोपहर दो बजे यह ट्रेन सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए रवाना की गई। स्पेशल ट्रेन सुल्तानपुर से भी 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलाई गई।
विज्ञापन

इस स्पेशल ट्रेन में दो एलएचबी कोच लगाए गए थे। रेल पथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर द्वितीय केपी यादव ने बताया कि ट्रेन पर मौजूद रेल अधिकारियों ने हाई स्पीड के दौरान इंजन व एलएचबी कोच की स्थिति का अवलोकन भी किया। ट्रायल अवधि के दौरान रेल पथ पर विशेष रूप से गैंगमैन, की-मैन व ट्रैक मैन मौजूद रहे। ट्रायल पूरी तरह सफल रहा। ट्रायल के दौरान स्पेशल ट्रेन में वरिष्ठ मंडल अभियंता विवेक कुशवाहा, सहायक मंडल अभियंता राहुल जबरेवाल, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एस के प्रजापति समेत अन्य रेल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed