फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   11 roadways buses will go for shuttle service in Mahakumbh Mela

Sultanpur News: महाकुंभ मेले में शटल सेवा के लिए जाएंगी 11 रोडवेज बसें

Sun, 26 Jan 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 26 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
11 roadways buses will go for shuttle service in Mahakumbh Mela
सुल्तानपुर। महाकुंभ मेले में मौनी अमावस्या पर पर्व पर जिले की 11 रोडवेज बसें प्रयागराज में शटल सेवा में लगाई जाएंगी। ये बसें श्रद्धालुओं को विभिन्न रूटों पर निशुल्क तीन दिनों तक ढोएंगी। शासन के निर्देश पर शनिवार की शाम पांच रोडवेज बसों को प्रयागराज भेज दिया गया।
विज्ञापन



29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर्व को देखते हुए शासन ने 11 रोडवेज बसों को प्रयागराज भेजने का निर्देश सहायक प्रबंधक रोडवेज को दिया है। निर्देश पर जिले से पांच रोडवेज बसों को शनिवार की शाम प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह छह रोडवेज बसों का प्रयागराज की शटल सेवा के लिए भेजा जाएगा। सहायक प्रबंधक विनोद शुक्ल ने बताया कि 11 बसें 28, 29 और 30 जनवरी को प्रयागराज के कुंभ मेले की शटल सेवा में शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शटल सेवा में शामिल बसें विभिन्न रूटों पर श्रद्धालुओं को निशुल्क ढोएंगी। शासन की ओर से प्रति बस रोज के हिसाब से 14 हजार रुपये निगम को दिया जाएगा। भेजी गईं बसें 27 जनवरी तक प्रयागराज में सशुल्क श्रद्धालुओं को ढोएंगी। मौनी अमावस्या पर तीन दिन तक निशुल्क चलेंगी। मेले में श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए जिले से 45 बसें संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed