{"_id":"681ba814303cb6e2b80d13b4","slug":"11-malnourished-found-on-10-beds-in-nrc-ward-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-132405-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: एनआरसी वार्ड में 10 बेड पर मिले 11 कुपोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: एनआरसी वार्ड में 10 बेड पर मिले 11 कुपोषित
Thu, 08 May 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 08 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मरीजों का हालचाल लेतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य। -स्रोत : विभाग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात के निरीक्षण में मेडिकल कॉलेज के एनआरसी वार्ड में 10 बेड पर 11 कुपोषित भर्ती मिले। उन्होंने बच्चों के इलाज व खानपान की जानकारी लेते हुए बेड बढ़ाने के निर्देश दिए।
महिला वार्ड का निरीक्षण करते हुए भर्ती 54 महिलाओं के इलाज की जानकारी ली। टीकाकरण व दवा आदि के बारे में पूछताछ की। इसके पहले पांचोपीरन के वन स्टाप सेंटर का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र प्रशासक को साफ-सफाई व भोजन की व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भदैंया के निरीक्षण के समय 82 छात्राएं उपस्थित मिलीं। उन्होंने प्रधानाचार्या को छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। छात्राओं को गुड टच-बैड टच की भी जानकारी देने को भी कहा गया।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में नौ पीड़िताओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। विकास भवन सभागार में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए महिलाओं से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की। इसमें शिक्षा, शौचालय, महिला समूह, ई-श्रम, कार्ड लोन, आंगनबाड़ी, निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धा पेंशन की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर सीएमओ डाॅ. भरत भूषण, सहायक श्रम उपायुक्त मधुबन राम, जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी समेत संबंधित मौजूद रहे। जिला प्रोबेशन अधिकारी वीपी वर्मा ने बताया कि बैठक के बाद आयोग की सदस्य लखनऊ रवाना हो गईं।
महिला बंदियों की समस्याएं सुनीं
सुल्तानपुर। जिला कारागार में बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात पहुंचीं। उन्होंने जिला कारागार की महिला बैरक का जायजा लिया। इस दौरान वहां निरुद्ध महिलाओं से उनकी विधिक व अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बंदी महिलाओं को फल वितरित किए। महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों को गिफ्ट दिया। अशिक्षित महिलाओं व उनके बच्चों को शिक्षित किए जाने के विशेष दिशा-निर्देश दिए। वहां चल रहे सिलाई व कढ़ाई सेंटर की सराहना की। वहां की पाकशाला भी देखी। जेल अधीक्षक प्रांजिल अरविंद, जेलर नीरज कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी जेलर कविता कुमारी, रीता श्रीवास्तव व गौरव कुमार सिंह समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहे।